{"_id":"5c992297bdec22146a72d186","slug":"91553539735-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद भी गायब किशोर नहीं पहुंचा घर, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन बाद भी गायब किशोर नहीं पहुंचा घर, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला अंबेडकरनगर सिपाह में बीते मंगलवार से गायब किशोर अभी तक घर वापस नहीं आया। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किशोर का सुराग नहीं लगा सकी है।
उक्त मोहल्ला निवासी राजकुमारी का 17 वर्षीय पुत्र धनंजय सात दिन पहले घर से सुबह शौच के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। किशोर की मां राजकुमारी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि विपक्षी ने किशोर को मारपीट कर गायब कर दिया है। वह दबंग किस्म के होने के नाते रोजाना दरवाजे पर आकर गाली गलौज देता है। परिवार के लोग अनहोनी को लेकर काफी भयभीत है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।