{"_id":"5c97cc99bdec224e4c20319b","slug":"91553452185-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड निर्माण के विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकरोड निर्माण के विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र में चकरोड निर्माण के विवाद को लेकर दो पक्षों में रविवार को लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चला। जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सुईथाकला में भर्ती कराया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
सरपतहा गांव निवासी रामचंद्र यादव और रुदौली गांव निवासी बिंदे यादव के बीच चकरोड निर्माण को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। विगत दिनों उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने टीम गठित कर पैमाइश कराया था। जिस एक पक्ष आज मिट्टी डलवा रहा था। तभी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे व ईट पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से राजेश (40) पुत्र रामचंद्र यादव, लालमनि (50) पुत्र सुर्यनाथ, राजमणि (55)पुत्र सुर्यनाथ यादव, कड़ियां (25)पुत्री लालमनि यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुईथाकला में भर्ती कराया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों को भी घायल होने की सूचना है। लेकिन सभी फरार हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है ।