{"_id":"5c3a35a8bdec22732c13eacf","slug":"81547318696-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इंदिरा बालिका इंटर कालेज मिरसादपुर के पास शुक्रवार को हुई मारपीट में घायल युवक की वाराणसी में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात में मौत हो गई।
मिरसादपुर गांव निवासी 18 वर्षीय मोलू पुत्र हरिशंकर गुप्ता विद्यालय के पास खड़ा था। किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी होने लगी देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डण्डे से मारपीट कर युवक को लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से घायल युवक को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित सात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 323, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। युवक की मौत की सूचना पर बदलापुर थाने की पुलिस वाराणसी पहुंचकर शव को वहीं से कब्जे में ले लिया।