फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आक्रोशित किसानों ने आवारा पशुओं को विद्यालय में किया बंद

आक्रोशित किसानों ने आवारा पशुओं को विद्यालय में किया बंद

Tue, 25 Dec 2018 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
आक्रोशित किसानों ने आवारा पशुओं को विद्यालय में किया बंद

विज्ञापन
बक्शा/थानागद्दी। बक्शा व चंदवक थाना क्षेत्र में आक्रोशित किसानों ने आवारा पशुओं को विद्यालय में बंद कर दिया। स्कूल पहुंचे शिक्षकों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
बक्शा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को फसलों को नष्ट कर रहे पशुओं को विद्यालय में बंद कर दिया। स्कूल पहुँचे शिक्षकों ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए विद्यालय बंद कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर लाठी डंडे से लैस होकर पशुओं को घेर कर प्राथमिक विद्यालय परिसर में घुसाकर ताला बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय एवं कुछ ग्रामीणों ने लोगों को समझा बुझाकर बछड़ों को बगीचे में बंधवाया।
विज्ञापन

उधर चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसा स्थित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक पाठशाला में गौरव पाठक और संतोष मौर्य के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने मिलकर छुट्टा पशुओं को बंद कर दिया। धीरे धीरे भैंसा सहित बंशीपुर बरईन का पूरा, घुनाकापुरा, कोसडे, कोहिनारे सजतिया का पुरा, हनुमानतर, बरामनपुर जोगिया के किसानों ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर सैकड़ों गाय व बछड़ों को विद्यालय परिसर बंदकर दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने रविवार को ही प्रशासन को दे दी थी। सोमवार को शिक्षक शिक्षार्थी विद्यालय पहुँचे तो में गेट पर प्रदर्शनकारी किसानों का हुजूम और विद्यालय परिसर में विचरण कर रहे पशुओ को देख आश्चर्यचकित हो गए। प्रधानाध्यापिका चंद्रावती सिंह की सूचना पर एबीएसए राजेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन किसानों ने ताला नहीं खोला। घंटो इंतजार के बाद बच्चे वापस घर चल गए। ग्रामीण ने छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed