फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में मासूम की मौत, दस घायल

सड़क हादसों में मासूम की मौत, दस घायल

Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में मासूम की मौत, दस घायल
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार 10 वर्षीय मासूम की ट्रकी चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के फरोहियां गांव निवासी साहिल प्रजापति (10) पुत्र अजीत कुमार प्रजापति अपने मामा भैयालाल प्रजापति के साथ भदोही के प्रगासपुर गांव स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। बाइक भैयालाल चला रहे थे जबकि उनका भांजा साहिल बाइक पर पीछे बैठा था। वे दिन में करीब 11 बजे वे जमालापुर स्थित डाकघर के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक से बाइक में धक्का लग गया। पीछे बैठा सागिल सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक ऊसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे भायालाल बाल बाल बच गए। भांजे की मौत देख वह अचेत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जिया।
विज्ञापन

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के करसा इमिलिया गांव निवासी शैलेंद्र सिंह अपने ढाई वर्षीय बेटे का मुंडन कराने विंध्याचल धाम गये थे। साथ में उनके परिवार के सदस्य और अम्बेडकरनगर जिले के रिश्तेदार भी थे। वे सभी बोलेरो में सवार होकर विंध्याचल से लौटते समय सुबह साढ़े चार बजे गुरैनी बाजार से करीब दो सौ मीटर आगे बढ़े थे तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखे पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में सवार शैलेंद्र सिंह (25), उनकी पत्नी खुशबू(23), राजमनि सिंह (45) निवासी रानीपुर थाना भीटी अम्बेडकरनगर, राकेश सिंह (40) उनकी पत्नी वीनू सिंह(32) निवासी हरिवंशपुर थाना अकबरपुर अम्बेडकरनगर, कौशिल्या सिंह (50) पत्नी केशरी सिंह और इनकी पुत्री दिव्या सिंह (16) घायल हो गई। घटना के बाद मामूली रूप से घायल राकेश सिंह ने बाजार में स्थित एक घर के दरवाजे को खटखटाया तो लोग घर से बाहर निकले। लोगों की मदद से बोलेरो में में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पीएचसी सोंधी से तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। शैलेंद्र सिंह, राजमनि सिंह और वीनू सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार सुजानगंज मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर बरजी कला गांव के पास बुधवार की रात इनोवा, टेम्पो और बाइक तीनों की टक्कर हो गई। जिसमें टेम्पो सवार राजकुमार( 50) निवासी नारायन डीह मुगरबादशाहपुर, रवीन्द्र कुमार (22) निवासी लखीपुर थाना बक्शा, रामजी (25) निवासी लखीपुर थाना बक्शा घायल हो गए। जबकि बाइक और इनोवा कार में सवार लोग बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी सुजानगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के भदेवारा गांव निवासी विवेक यादव (22) और यादवेन्द्र सिंह (21) बाइक से जंघई से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वे सेमरी गांव के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। यादवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि विवेक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed