{"_id":"5cdc5d52bdec220745634425","slug":"41557945682-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में फेल होने से क्षुब्ध किशोरी ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईस्कूल में फेल होने से क्षुब्ध किशोरी ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नजीराबाद गांव के निकट बुधवार को सुबह एक किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि किशोरी हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो गई थी। उसे मन लगाकर फढने के लिए डाट फटकार लगाई गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खन सराय गांव निवासी सुधिराम राजभर की पुत्री नीता (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। वह बोर्ड परीक्षा में फेल हो गई थी। परिजनों ने उसे पढ़ाई में मन लगाने की नसीहत देते हुए फटकार लगाई थी। जिस दिन परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था उसी दिन से वह काफी गुमसुम रहती थी। परिजनों की डाट से वह इस कदर क्षुब्ध हुई कि उसने अपनी जान दे दी। नीता बुधवार को तड़के शाहगंज- जौनपुर रेलखंड स्थित नजीराबाद गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। जहां किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के आत्महत्या की भनक लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।