फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फायरिंग और पथराव कर पिकअप गैंग ने लाद ली भैंस

फायरिंग और पथराव कर पिकअप गैंग ने लाद ली भैंस

Wed, 19 Dec 2018 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग और पथराव कर पिकअप गैंग ने लाद ली भैंस
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करौरा गांव से सोमवार की रात फायरिंग और पथराव करते हुए पशु तस्करों ने पिकअप पर भैंस लाद ले गए। ग्रामीणों ने पीछा किया तो तस्कर पथराव करने लगे और भैंस समेत फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिले में पशु तस्करों का खौफ कम नहीं हो रहा है। आए दिन पशु तस्कर लोगों के घर से उनके मवेशी पिकअप में लाद ले जा रहे हैं। पुलिस भी इनके आगे लाचार दिख रही है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के करौरा गांव निवासी मोहनलाल यादव के परिवार के लोग सोमवार की रात में सो रहे थे। करीब 12 बजे रात में पिकअप में सवार पशु तस्कर उनके घर के पास पहुंचे। उनके पशु शाला में बंधी कीमती भैंस को खूंटे से खोलकर पिकअप में लाद रहे थे तभी किसी की नींद खुल गई। भैंस लादते देख शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख पशु तस्करों ने पथराव और फायरिंग कर दी जिससे ग्रामीण पीछे हो गए। तस्कर भैंस पिकअप पर लाद लिए और भागने लगे। ग्रामीणों ने बाइक से पीछा किया लेकिन जैसे ही बाइक सवार ग्रामीण पिकअप के करीब पहुंचते तभी पिकअप के अंदर से तस्कर उनपर पथराव कर देते थे। जिससे ग्रामीण लाचार हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन जबतक पुलिस पहुंची तबतक तस्कर फरार हो चुके थे। पीड़ित मोहनलाल का कहना है सोमवार को दिन में ही मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी इंगल व्यक्ति उनकी भैंस देखने आया था। दिन में उसने रास्ते की रेकी की और रात में अपने साथियों के साथ पिकअप से पहुंचा और भैंद लाद ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बंधवा बाजार निवासी इंगल और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed