{"_id":"5c7194c2bdec224bd41e3437","slug":"31550947522-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को स्कार्पियो से उतारकर सवार हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को स्कार्पियो से उतारकर सवार हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के पास से शनिवार को दोपहर युवती के अपहरण की खबर से सनसनी फैल गई। स्कार्पियो सवार युवती को बाजार में वाहन से धक्का देकर उतार दिया। पुलिस स्कार्पियो को नहीं पकड़ पाई लेकिन युवती से पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा ।
सुबह क्षेत्र के डोभी के पास यूपी 100 की पुलिस को काली फिल्म लगी स्कार्पियो दिखी। उसमें संदिग्ध गतिविधियों का शक हुआ तो पुलिस ने पीछा कर लिया। अपने आप को फंसता देख स्कारिपियो सवार युवकों ने बाजार में युवती को वाहन से धक्का देकर ढकेल दिया और भाग निकले। पुलिस युवती को थाने ले गई जहां पूछताछ में युवती ने बताया कि वह फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है अंबारी में सिलाई कढ़ाई सीख रही है। शनिवार को सिलाई सीखने घर से निकली। वह युवकों के साथ स्कार्पियो से जा रही थी। युवक उसे लेकर काफी देर से लेकर घूम रहे थे तभी पुलिस ने पीछा कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि अपहरण का मामला नही है युवती बालिग है और अपनी मर्जी से उनके साथ गई थी। उसके परिजनों को बुलाया गया है उन्हें सौंप दिया जाएगा ।