फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धर्मांतरण की सूचना पर घोसांव गांव पहुंची पुलिस, तीन हिरासत में

धर्मांतरण की सूचना पर घोसांव गांव पहुंची पुलिस, तीन हिरासत में

Wed, 26 Dec 2018 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण की सूचना पर घोसांव गांव पहुंची पुलिस, तीन हिरासत में
जलालपुर(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के घोसांव गांव में बुधवार को धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गांव में चंद्रशेखर के घर भोज पार्टी का आयोजन था वहां धर्मांतरण की कोई गतिविधि नहीं चल रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को घोसांव गांव निवासी चंद्रशेखर के आवास पर प्रार्थना सभा चल रही थी। गांव के कुछ लोगों ने धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचनी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से बक्सर बिहार निवासी राजेंद्र, देवराज और घोसांव गांव निवासी चंद्रशेखर को हिरासत में लेकर थाने आई। पुलिस ने देर तक तीनों से पूछताछ की। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह किसा की धर्म परिवर्तन कराने का काम नहीं करता बल्कि दुआ ताबीज के माध्यम से लोगों की बीमारी ठीक करता है। बिहार के बक्स जिला निवासी राजेंद्र करीब एक साल से जलालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में किराए के मकान में परिवार सहित रहता है। इधर कई दिनों से उसके साथ बक्सर निवासी देवराज भी रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि उसने घोंसाव गांव निवासी रामशिरोमणि के बीमार बेटे के लिए दुआ कराई थी तो उसे आराम हो गया। उसी की खुशी में बुधवार को घोसांव गांव के चंद्रशेखर के घर पर भोज का कार्यक्रम था। जबकि घोसांव गांव के विनोद कुमार सिंह, ऋषभ कुमार सिंह, शुभम कुमार सिंह, अशोक सिंह लोदी ,ऋषभ श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा ,कुलदीप सिंह, आदि लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव गांव में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष आमोद सिंह रिंकू पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। आमोद सिंह रिंकू ने कहा कि इधर काफी दिनों से इसाई मिशनरी के लोग धर्मांतरण के लिए सर्किय हैं। घोसांव गांव में भी दर्जनों महिलाओं पुरूषों का बुधवार के दिन धर्म परिवर्तन कराए जाने की योजना थी। ईसाई मिशनरियों के इस कार्यक्रम को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में एसपी दिनेशपाल सिंह का कहना है कि धर्मांतरण जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रार्थना सभा हो रही थी। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed