फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   साढ़े सात लाख लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

साढ़े सात लाख लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Feb 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
साढ़े सात लाख लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शाहगंज। पिछले महीने 10 जनवरी को इमरानगंज बाजार के पास वेस्टर्न यूनियन संचालक से हुई साढ़े सात लाख रुपये लूट की घटना में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वेस्टर्न यूनियन संचालक एराकियाना मोहल्ला निवासी अरशद अंसारी के पास से हुई साढ़े सात लाख रुपये लूट की घटना के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह उर्फ राकेश सिंह निवासी मड़वा मोहीउद्दीनपुर को गुरुवार की रात मजडीहा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि लूट की घटना का तानाबाना मजडीहा गांव के पास बनाया गया था। जिसमें पप्पू सिंह के साथी शाकिर, निवासी सबरहद थाना शाहगंज व फिरोज निवासी खेतासराय ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। बैंक से रेकी करने के लिए पप्पू सिंह ने सिधाईं गांव निवासी अपने भांजे गोपी सिंह को जिम्मेदारी दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से लूट का एक लाख 35 हजार रुपया, घटना में प्रयुक्त बाइक 315 बोर का तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी पर स्थानीय कोतवाली में गुण्डा एक्ट समेत सात गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज है। घटना के बाद पप्पू सिंह पुलिस का मददगार बनकर सप्ताहभर जांच की दिशा से भरमाता रहा। उसके इशारे पर ही पुलिस पीड़ित को ही प्रताड़ित करने लगी थी। जांच के दौरान ही क्राइम ब्रांच को पप्पू पर ही शक हुआ तो पुलिस ने उसके भांजे गोपी सिंह को हिरासत में ले लिया। गोपी की गिरफ्तारी के बाद सारा मामला सामने आ गया। पप्पू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed