{"_id":"5d0687038ebc3e1b3b2b8f06","slug":"15607088548-jaunpur-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी दूल्हे से किया शादी से इंकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराबी दूल्हे से किया शादी से इंकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के सिधाईं गांव में शनिवार की रात आई बारात में शराब के नशे में धुत बराती डीजे पर आपस में ही भिड़ गये। द्वारचार के दौरान पता चला कि दूल्हा भी नशे में धुत है। दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। काफी देर तक मान मनुहार चलती रही लेकिन बात नहीं बनी और बरात बैरंग लौट गई।
सिंधाई गांव में आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तूपट्टी निवासी रामू यादव पुत्र दीपचंद की बरात शनिवार को गाजेबाजे के साथ पहुंची। द्वारपूजा के वक्त डीजे की धुन पर नाचने के दौरान नशे में धुत बाराती आपस में ही भिड़ गए। बीचबचाव करने पहुंचेे दुल्हन के चचेरे भाई की पिटाई कर दी। बुजुर्गों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। द्वारचार की रस्म होने लगी। द्वाराचार के समय दूल्हे की लड़खड़ाने लगा। कुछ ही देर में उसकी हरकत से पता चला कि वह शराब के नशे में धुत है। यह खबर घर के अंदर दुल्हन तक पहुंच गयी। लड़की ने शराबी दूल्हे के साथ शादी से इंकार कर दिया। परिवार व रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की। लोकलाज का हवाला दिया लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। उसने साफ कह दिया कि यह उसके भविष्य का सवाल है, वह शराबी के साथ शादी नहीं रचा सकती।
दुल्हन के इनकार की सूचना बरातियों को दी गई। कन्या पक्ष के लोग शादी पर खर्च हुए एक लाख 70 हजार रुपये की लौटाने की मांग करने लगे और वर पक्ष के लोग देने को तैयार नहीं थे। इस पर घरातियों ने बरात को बंधक बना लिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पहले पुलिस ने दोनों पक्षों को शादी के लिए रजामंद करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस के हस्तक्षेप के चलते वर पक्ष को सोमवार तक रुपये वापस करने की मोहलत दे दी गई। रुपये की वापसी की लिखापढ़ी के बाद देर रात बरातियों को मुक्त किया गया और बरात बैरंग लौट गई।