फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में दो की मौत, बारह घायल

सड़क हादसे में दो की मौत, बारह घायल

Sat, 15 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, बारह घायल

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चाय विक्रेता को ट्रक ने कुचल दिया। काजीपुर में एक युवक की बाइक सड़क के किनारे गिट्टियों के ढेर से फिसल कर टैंकर के नीचे आ गया जबकि रामपुर सीएचसी के पास एक चाय विक्रेता को ट्रक ने कुचल दिया।
कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पवन उर्फ लालू यादव (28) सुबह अपनी पत्नी को उसके मायके मछलीशहर छोड़कर लौट रहे थे। गाजीमियां दरगाह के पास गैस टैंकर से पास लेते समय पटरी पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की गिट्टी के ढेर से फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस टैंकर को कब्जे में लेते हुए कोतवाली ले आई शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हनुआडीह निवासी प्रताप चौहान की रामपुर में चाय की दुकान है। वह भोर में साढ़े चार बजे वह दुकान खोलने जा रहा था तभी केराकत की ओर तीव्र गति से जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुफ्तीगंज पुलिस हादसे की सूचना केराकत व चंदवक थाने को दी। चंदवक पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक व चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के रामनगर गांव के पास मड़ियाहूं मार्ग पर अज्ञात वाहन सवार साइकिल सवार गुरु प्रसाद (11) को धक्का मारते हुए फरार हो गया। उसे मछलीशहर सीएचसी में भर्ती कराया गया है । इसी मार्ग पर बड़ेरी बाजार के पास कार एवं बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रयागराज के सिविल लाइंस निवासी बाइक सवार रोबिन भारतीय (25) घायल हो गए। रोबिन मड़ियाहूं से एक बरात से शामिल होकर धर लौट रहे थे। उनको सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सुजानगंज मार्ग पर मादरडीह के पास शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर के ग्राम पेड़वान निवासी अजय कुमार बिंद (32) बाइक से मधुपुर अपने ननिहाल से मुंगराबादशाहपुर की ओर जा रहे थे। मादार डीह के पास सुजानगंज जा रहे आटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आटो चालक मौके से फरार हो गया। प्रतापगढ़ मार्ग पर दौलतिया मंदिर के पास आटो की चपेट में आने से भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोढ़वा निवासी शंभू नाथ गौड़ (41) घायल हो गए। वह अपने मित्र के साथ बाइक पर पीछे बैठ कर मुंगरा बादशाहपुर की ओर से अपने घर दुर्गागंज जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक दौलतीय मंदिर के पास पहुंची मुंगराबादशाहपुर की तरफ जा रही टेंपो में पीछे से जाकर भिड़ गए। बाइक चालक को मामूली चोटें आई। भुईधरा निवासी कोमल (17) पुत्री सूरज विश्वकर्मा माँ अंबे के दर्शन करके सड़क पार कर रही थीं कि उसी दौरान कौलीपुर निवासी एक व्यक्ति सुजानगंज की तरफ बाइक से आ रहे थे। बाइक की चपेट में आने से बालिका का पैर टूट गया। उसे परिवार वालो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर क्षेत्र के पिलखिनी गांव के पास बीती रात बाइक अनियंत्रित होने से तीन युवक गिर कर घायल हो गए जिसमे दो की हालत गम्भीर होने की वजह से स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों में सरसौडा गांव निवासी सुजीत सिंह 25, राजकिरण दुबे 26 और मनिहांगोविंदपुर निवासी सतीश दुबे (बबलू ) 27 वर्ष बताएं जाते है। तीनों एक ही बाइक से गौराबादशाहपुर से घर की तरफ जा रहे थे जैसे ही पिलखिनी गांव के निकट उदासीनाचार्य महाविद्यालय के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित हो कर गिर पड़ी। जिसमें तीनों घायल हो गए। सकरा गांव निवासी राम अजोर 25 वर्ष किसी काम से थाना क्षेत्र के मेंहौढा गांव में बाइक से जा रहा थे। जहां वह अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज ले जाया गया। सरपतहां क्षेत्र के अतरडीहां गांव निवासी अच्छेलाल सुबह बाइक से शाहगंज से घर लौट रहे थे। बडागांव समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। फैजाबाद रोड स्थित बिलवाई बाजार के समीप 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed