फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पत्नी की शिकायत पर पहुंचे मायके वालों ने पति को पीटा

पत्नी की शिकायत पर पहुंचे मायके वालों ने पति को पीटा

Sat, 15 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की शिकायत पर पहुंचे मायके वालों ने पति को पीटा

विज्ञापन
जफराबाद। शुक्रवार को जफराबाद थाना क्षेत्र के हरगोविंद इंटर कालेज के पास एक युवक को उसके ससुराल के लोगो ने जमकर पीटाई कर दी। मौके पर पुलिस पहुंच गयी। दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन बात नहीं बनी।

हौज गॉव के रहने वाले राजेश कुमार की ससुराल कचगाव में है।राजेश मुम्बई में रह कर बढ़ईगीरी का काम करता है। राजेश की शादी हुए अभी मात्र डेढ़ वर्ष ही हुए है।राजेश शादी के कुछ दिन बाद मुम्बई चला गया था।20 दिन पहले वह घर आया था। वह पूरे दिन मोबाइल पर ही बात करता रहता था। पत्नी को शक होने लगा। गुरुवार की शाम को राजेश मोबाइल घर पर छोड़कर बाजार गया था। उसी समय मुम्बई से किसी का फोन आया। पत्नीी ने मोबाइल उठाया तो दूसरी तरफ से एक लड़की ने बोलना शुरू किया। तब राजेश की पत्नी ने बताया कि वह राजेश की पत्नी है। इस पर उस लड़की ने बताया कि वह राजेश की प्रेमिका है।राजेश उससे शादी करने वाला है।वह नही बताया कि वह शादीसुदा है। यह कहकर उसने फोन काट दिया।राजेश के घर आते ही पति पत्नी में झगड़ा व मारपीट हुई। मायके वालों को जानकारी दी।उसके परिवार के लोग भी आ गए।सुबह राजेश बिना बताए मुम्बई जाने के लिए घर से निकल गया।यह मालूम होते ही उक्त कालेज के पास ससुराल के लोग पहुंच गए । इसी बात को लेकर लोगों में कहासुनी और गाली गलौज हुआ। गुस्साए ससुराल वालों ने राजेश को जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। शाम तक थाने में चल रही पंचायत बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed