फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फायरिंग कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

फायरिंग कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

Sat, 15 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए तस्कर

विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गुरुवार की रात पशु तस्कर फायरिंग कर दो भैंस पिकअप पर लाद ले गए। पशु तस्करों की ओर से की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बंधवाबाजार भटहर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास गुरुवार रात तीन बजे एक पिकअप रामलाल सरोज के घर के पास आकर खड़ी हुई। उनकी दो भैंस पशु तस्करों ने पिकअप में लाद लिया। इसी बीच परिवार के लोग जाग गए। लोगंो ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया। खुद को घिरता देख पशुतस्करो ने फायरिंग व पथराव करते हुए बंधवाबाजार की तरफ फरार हो गए। फायरिंग के दौरान गांव निवासी सन्तोष कुमार सरोज 25 वर्ष गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके पेट को छीलते हुए निकल गई। जिससे उनकी हालत खतरे के बाहर बताई गई है। पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात तस्करों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed