{"_id":"5cf56934bdec2207014a2137","slug":"15595871201425-jaunpur-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डाक्टरों से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डाक्टरों से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, रंगदारी न देने पर डाक्टर और एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की योजना बनाने वाले दो बदमाशों को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, चार कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को पुलिसलाइन में मीडिया को बताया कि सोमवार को सिंगरामऊ पुलिस को सूचना मिली कि डाक्टरों से रंगदारी मांगने वाले बदमाश चोरी की मोटरसािकिल से कुसहां मोड पर पहुंचने वाले हैं। वे लखनऊ जाने की तैयारी में हैं। पुलिस टीम ने सुबह करीब साढ़े छह बजे कुसहां मोड़ पर घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार विनोद सिंह एवं सत्य प्रकाश ने पुलिस को बताया कि दिनांक 31 मई को जौनपुर पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अपनी लोकेशन बदलकर वे प्रयागराज चले गए थे। वहीं से सिंगरामऊ क्षेत्र के एक डाक्टर से पांच लाख एवं लाइनबाजार क्षेत्र के दो डाक्टरों से 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। डाक्टरों को तीन दिन का समय दिया गया था। पैसा न देने पर डाक्टरों के क्लिनिक पर फायरिंग करने की योजना थी। तीन और चिकित्सकों को रंगदारी मांगने की योजना थी। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उनकी एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य से दुश्मनी है। उसकी हत्या के लिए वे पैसा, असलहों, कारतूस एवं गाड़ी की व्यवस्था कर रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों में एक विनोद सिंह निवासी छितमपट्टी थाना सरपतहां तथा दूसरा सत्यप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ पिंकू निवासी बनगांवपट्टी थाना बदलापुर हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक और वह मोबाइल भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल डाक्टरों से रंगदारी मांगने में किया गया था। सत्यप्रकाश के खिलाफ बदलापुर, खुटहन, बक्शा , लाइनबाजार और सिंगरामऊ थाने में लूट, छिनैती समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं जबकि विनोद सिंह के खिलाफ सरपतहा, बक्शा, सिंगरामऊ, लाइनबाजार थाने में लूट, छिनैती समेत अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं।