{"_id":"5ceed271bdec220769795305","slug":"1559155360634-jaunpur-news93","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को पीटा, लूट ले गए 34 हजार कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को पीटा, लूट ले गए 34 हजार कैश
Thu, 30 May 2019 11:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक सेल्समौन से हजारों रुपये कैश लूट लिया। साथ ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के लेदुका गांव के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे वसूली से लौट रहे एक सेल्समैन को रोककर बाइक सवार बदमाशों ने उसकी पिटाई कर 34 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
जायसवाल ट्रेडिंग कंपनी नौपेड़वा पर कार्यरत सेल्समैन आशीष यादव निवासी नौपेड़वा बुधवार की शाम वसूली कर बाइक से नौपेड़वा बाजार की ओर लौट रहा था। वह शाम को करीब छह बजे बदलापुर थाना क्षेत्र के प्राण पट्टी के पास पहुंचा था तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और उसके पास से पैसे छीनने लगे।
विज्ञापन
सेल्स मैन ने रुपये छीनने का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और वसूली का 34 हजार रुपये लेकर उसी दिशा में फरार हो गए जिधर से आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित को लिवाकर पुलिस थाने पहुंच गई। सीओ शाहगंज राजेंद्र कुमार का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।