फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आशनाई के चक्कर में हई थी फरहान की हत्या , हत्यारोपी गिरफ्तार

आशनाई के चक्कर में हई थी फरहान की हत्या , हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 27 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आशनाई के चक्कर में हई थी फरहान की हत्या ,  हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने भादी खास मोहल्ला निवासी फरहान खान की हत्या का खुलासा करते हुए रविवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक फरहान की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वह चाकू भी बरामद किया है जिससे फरहान का गला रेता गया था।

बैंकर्स कालोनी के पास पांच मई को एक युवक का शव मिला था। उसका गला रेता गया था। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन घटना के दिन शव की पहचान नहीं हो पाई। दूसरे दिन उसकी पहचान नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी फरहान अहमद खान (24) के रूप में हुई। पुलिस की जांच में कौड़िया गांव की एक लड़की से मृतक के प्रेम संबंध की बात सामने आई। पता चला कि उस युवती के साथ फरहान के एक साथी का भी संबंध था। बाद में फरहान से भी उस लड़की से नजदीकी हो गई। इस बात की जानकारी उसके साथी को हुई तो उसे नागवार गुजरा। अपने और प्रेमिका के बीच से साथी को हटाने की नीयत से उसने चार मई की रात अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर फरहान की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने दावा किया कि रविवार की सुबह खुटहन तिराहे के समीप से हत्यारोपी अंकित मौर्या निवासी डडारी थाना जयपुर जनपद अंबेडकरनगर को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू को बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed