फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फर्जी क्राइम ब्रांच का सिपाही गिरप्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच का सिपाही गिरप्तार

Fri, 14 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। क्राइम ब्रांच का सिपाही बन कर आरकरेस्ट्रा संचालक से अवैध वसूली करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना मछलीशहर के थालोई निवासी रजनीकांत पटेल ने प्रार्थना पत्र दिया की उसके पिता राम आसरे पटेल 10 दिसम्बर को आरकरेस्ट्रा पार्टी को लेकर मनकापुर हनुमानगंज सुल्तानपुर जा रहे थे कि गद्दोपुर बाजार में पिकअप रोककर सुमित कुमार सिंह जो क्राइम ब्रांच का सिपाही बताया और जांच करने लगे ।आरकरेस्ट्रा पार्टी में पांच लड़कियां थी उनका आधार कार्ड चेक करने के बाद दस हजार रुपये की मांग किया।रामआसरे के पास मात्र छ: सौ रुपया था उसी को लेकर रामआसरे का आधार कार्ड मोबाइल नम्बर लेकर छोड़ दिया कि दो दिन बाद शेष पैसा दे देना। गुरुवार को करीब साढ़े बारह बजे सुमित सिंह ने रामआसरे के मोबाइल पर फोन करके शेष पैसा देने के लिए बुलाया तो रामआसरे ने कहा कि मैं अपने लड़के रजनीकांत को भेज रहा रहा हूं। रजनीकांत ने फोन पर बताया कि वह तेजीबाजार के पास नहर पर है आये वही से पैसा ले जाइए। इसके बाद रजनीकांत ने सौ नम्बर पर फोन किया और घटना के सम्बंध में बताया । रजनीकांत के पास सुमित सिंह आया और पुलिस के आने तक रजनीकांत उसे उलझाए रखा। पुलिस पहुंची तो दोनों को पकड़ कर थाने ले आई। पूछतांछ में पहले तो अपना निवास सुमित सिंह ने बलिया व चंदौली बताया बाद में सलारपुर तेजीबाजार बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed