फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्व चेयरमैन के प्राइवेट गनर पर अपहरण का आरोप

पूर्व चेयरमैन के प्राइवेट गनर पर अपहरण का आरोप

Thu, 13 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन को पुलिस ने एक किशोरी की साजिश रचकर अपने प्राइवेट गनर से अपहरण करवाने के आरोप में बुधवार को हिरासत में लिया है। किशोरी दो माह से गायब है जिसे पूर्व चेयरमैन का प्राइवेट गनर लेकर फरार हो गया है। सूत्रों की माने तो पूर्व चेयरमैन के पुत्र की मोबाइल से अपहरण के बाद गनर की कई बार बातचीत हुई है। इसका साक्ष्य पुलिस को मिल चुका है। जिसके आधार पर बुधवार को पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। उधर किशोरी के पिता ने पूर्व चेयरमैन पर अपनी बेटी का अपहरण कराने की साजिश रचन के खिलाफ तहरीर दी है। नगर के एक व्यवसायी की 12 वर्षीय पुत्री दो माह पूर्व गायब हो गई। व्यवसायी ने खोजबीन की तो पता चला कि उसे पूर्व चेयरमैन का निजी गनर बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया है। आरोप है कि किशोरी ने अपने परिजनों को फोन से जानकारी दी और कहा कि पूर्व चेयरमैन का गनर उसे बंधक बनाकर रखा है और उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस काफी दिनों से मामला दबाने में जुटी है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद बुधवार को आनन फानन में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को हिरासत में ले लिया। पूर्व चेयरमैन जाने की तैयारी में थे। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed