{"_id":"5c002e29bdec2241c769254f","slug":"154351573314-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। पिछले दस दिनों में दो चिकित्सकों और एक आभूषण कारोबारी से दो दो लाख रुपये रंगदारी मांगने में पुलिस ने तीन आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव के निवासी हैं। उनके पास से पुलिस ने वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। जिसका इस्तेमाल रंगदारी मांगने में किया गया था। शाहगंज कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीनों आरोपियों को भी मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस के अनुसार 18 नवंबर को बीएम हास्पिटल खेतासराय के चिकित्सक डा. मो. सालिम, 25 नवंबर को हबीब हास्पिटल खेतासराय के चिकित्सक डा. मो. शौकत खान व 26 नवंबर को स्वर्ण व्यवसायी दीपक सोनी से बदमाशों ने दो-दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। फोन करने वाले ने तीनों लोगों से अपना नाम सोनू सिंह बताया था। एसपी दिनेशपाल सिंह के निर्देश पर खेतासराय थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा और शाहगंज कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सर्विलांस से मिली सूचना पर डोभी रेलवे क्रासिंग के समीप से स्कार्पियो सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों में बेलाल, मो. कलीम और जमीरुद्दीन उर्फ बुन्नू शामिल हैं। टीम का मास्टर माइंड कलीम है। कलीम और जमीरुद्दीन पर शाहगंज कोतवाली में हत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक खेतासराय जगदीश कुशवाहा, सर्विलांस प्रभारी अगमदास, स्वाट टीम प्रभारी अजित सिंह, एसआई शिव प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल रिजवान अहमद, सुशील सिंह, अजय कुमार जायसवाल, रिंकू सिंह रहे।
विज्ञापन