{"_id":"5bfd87e6bdec2241a533b12a","slug":"15433421006-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में गर्भवती महिला को पीटा, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में गर्भवती महिला को पीटा, भर्ती
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ पड़ोसियों ने 26 वर्षीय गर्भवती महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला को अधिक रक्तस्राव होने के चलते हालत बिगड़ गई। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसपी को पत्रक देकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का गर्भपात हो गया। हालांकि चिकित्सकों ने गर्भपात की पुष्टि नहीं की है।
मंगलवार को एसपी को दिए गए पत्रक में बशीरपुर निवासी सितारुन्निशा ने कहा है कि सोमवार की शाम को वह अपने पति के साथ खेत में थी। बहू शबनम परवीन घर पर अकेली थी। उसी दौरान भूमि विवाद को लेकर रंजिश रखने वाले मनबढ़ पड़ोसियों ने घर में घुसकर चार माह की गर्भवती बहू को लात घूंसों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव किया। बहू को लेकर थाने पहुंची तो उसे अधिक रक्तस्राव हो रहा था। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।