फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लापता बेटे की तलाश में भटक रहा फौजी

लापता बेटे की तलाश में भटक रहा फौजी

Fri, 16 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरहन औरी गांव से लापता फौजी रामजनम यादव के 14 वर्षीय पुत्र रोहित का 20 दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश में जुटी है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। छुट्टी लेकर घर पहुंचा फौजी पिता बेटे की तलाश में भटक रहा है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नरहन औरी गांव निवासी रामजनम यादव धर्मशाला हिमाचल में सेना में हवलदार पद पर तैनात हैं। उनका बेटा रोहित पार्वती पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। रोहित 26 अक्टूबर की शाम 3 बजे अपने घर से स्कूल ड्रेस में साइकिल से प्रैक्टिकल कॉपी खरीदने की बात कहकर निकला था। लेकिन शाम तक घर लौटकर नहीं आया। परिजनों ने सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बेटे की तलाश में फौजी पिता रामजनम छुट्टी लेकर घर आ गए। थक हारकर उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन से मदद मांगते हुए किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बाजार में कई जगहों की सीसीटीवी का फुटेज भी खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही किशोर का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed