फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गेटमैन की बहादुरी से बच गई तीन मासूमों संग महिला की जान

गेटमैन की बहादुरी से बच गई तीन मासूमों संग महिला की जान

Fri, 16 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
बदलापुर । रेलवेस्टेशन श्रीकृष्णनगर के गेट संख्या 23 के पास अपने तीन मासूम बच्चों के साथ खुदकुशी के लिए पहुंची महिला की जान गेटमैन ने खुद की जान को जोखिम में डालकर तीनों को बचा लिया। गेटमैन की बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी ओम प्रकाश की पत्नी सीता (38) शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से मामूली विवाद के बाद अपने तीन मासूम बच्चों के साथ निकली थी। वह श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 23 सी से करीब बीस मीटर दूरी पर अपने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी के लिए पहुंची थी। वह पटरी के पास किसी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। रेलवे फाटक बंद था दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। करीब नौ बजे सद्भावना एक्प्रेस ट्रेन लखनऊ की ओर से जौनपुर की तरफ जाने के लिए जैसे ही दिखाई दी तभी सीता देवी (38) अपने बच्चों खुशबू (10), आरती (9) और आर्यन (4) के साथ पटरी की ओर बढने लगी । इस दौरान महिला को देख रहा गेटमैन राहुल यादव महिला के मंसूबे को भांप लिया। गेटमैन अपनी जान की परवाह किए बिना महिला की तरफ दौड़ पड़ा। उसने ट्रेन के आगे लाल झंडी फेंक दी और महिला सहित उसके तीनों बच्चों को घसीट कर पटरी के बाहर कर लिया। गेटमैन ने जैसे ही महिला और उसके बच्चों को पटरी से खींचकर बाहर किया उसके कुछ ही सेकेंड बाद सद्भावना एक्सप्रेस दनदनाती हुई निकल गई। गेटमैन के इस साहस को देख रहे लोगों की सांसे कुछ पल के लिए थम गई थी। लेकिन राहुल की बहादुरी से तीन बच्चों के साथ महिला की जान बच गई। महिला से पूछताछ के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला व बच्चों को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed