{"_id":"5b8adbc642c792766f1bc52c","slug":"15358268737-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने गेटमैन पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने गेटमैन पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुआहीं गांव स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 23 सी पर शनिवार की शाम ड्यूटी पर तैनात गेटमैन को लक्ष्य कर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। संयोग ही था कि गोली दीवार से टकरा गई। गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। बाइक सवार घटना के बाद महराजगंज की तरफ भाग निकले।
शाम 5:10 बजे राजेंद्रनगर (पटना) से चलकर नई दिल्ली तक जाने वाली गाड़ी संख्या 2391 श्रमजीवी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए गेटमैन चंदन शर्मा निवासी हकारपुर थाना बदलापुर ने फाटक बंद कर रहा था। इसी बीच कस्बे की तरफ से जा रहे अपाचे सवार दो युवक गेटमैन को गेट खोलने को कहा। गेटमैन ने ऐसा नहीं किया तो बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर फायर कर दिया। संयोग ही था कि गोली दीवार में लगी और गेटमैन बच गया। बदमाश असलहा लहराते हुए महराजगंज की तरफ भाग निकले। गेटमैन की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।