{"_id":"5b6c84a64f1c1b923e8b61f0","slug":"15338384948-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणघातक हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राणघातक हमले का आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के नकहरा खानदेव गांव में रविवार की देर शाम मामूली विवाद के दौरान गोली मारकर युवक को घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुुरुवार को जेल भेज दिया।
नकहरा खानदेव निवासी राजेश सिंह (30) पुत्र अनंत बहादुर सिंह रविवार की शाम गांव में एक किराना की दुकान पर बैठे थे। दुकान पर पहले से मौजूद गांव के ही उमेंद्र बिक्रम सिंह पुत्र विनय सिंह से कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान युवक ने गोली चला दी। गोली राजेश के दाहिने पैर के घुटने में लगी। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सोमवार को राजेश के पिता अनंत बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी उमेंद्र बिक्रम को गुरुवार को सिंगरामऊ बटाऊबीर मार्ग पर कुंसहां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।