फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मां ने दी तहरीर

दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मां ने दी तहरीर

Thu, 09 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पंवारा थाने में प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया है की शनिवार को मेरी दस वर्षीय पुत्री विद्यालय से पढ़कर वापस घर आ रही थी। विद्यालय के पास स्थित बगीचे में पहुंची थी कि तभी पहले से ही घात लगाए गांव के ही एक युवक ने मेरी पुत्री को बगीचे में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया ।घटना के दिन मै मायके गयी थी । गुरुवार को वह मायके से वापस आयी तो बेटी ने सारी बातें मुझे बताई ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी को पकड़कर थाने ले आयी और जांच-पड़ताल में जुट गयी ।इस सम्बन्ध मे सीओ मछलीशहर एके शुक्ला का कहना है कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना की छानबीन की जा रही है। जांच में घटना सही होगी तो एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed