{"_id":"5b5f597f4f1c1b51748b7e50","slug":"15329754811-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी की तेज धारा में बह गया युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी की तेज धारा में बह गया युवक का शव
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में गोमती नदी के नाव घाट के पास सोमवार को दोपहर बहते युवक के शव को दोख पुलिस को सूचना दी गई। जबतक पुलिस पहुंची तबतक शव नदी की तेज धारा में बह गाया। पुलिस ने दूर तक तलाश भी की लेकिन शव का पता नहीं चला।
सोमवार को दोपहर गोमती नदी के बीच धारा में एक युवक की लाश बहते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। नाव घाट पर स्थित पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची तो शव नदी की तेज धारा में बहकर दूर जा चुका था। श्मशान घाट से होते हुए पुलिस शव की तलाश में काफी आगे तक गई। लेकिन कुछ पता नहंीं चला। शव देखने वाले लोगों के मुताबिक युवक की उम्र 25 होगी। वह नीले रंग का लोअर तथा नीले रंग की छींटदार टी-शर्ट पहने हुए था। थानाध्यक्ष अजीत कुमार. सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन खोजबीन के बाद भी शव का पता नहीं चला।