{"_id":"5b58c4a14f1c1bb15c8b47be","slug":"15325441567-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद जलालपुर में ट्रेलर जलाने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के बाद जलालपुर में ट्रेलर जलाने के मामले में केस दर्ज
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर चौराहा पर रविवार को हुए हादसे में छ: लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा ट्रेलर में आग लगाकर जला देने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व 20 अज्ञात लोगों विरूद्घ केस दर्ज किया है। जिसमें महिमापुर व प्रधानपुर के निवासी बताए जाते हैं।
वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाइवे पर बयालसी महाविद्यालय के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने 10 लोगों को अपने चपेट में ले लिया था। जिसमें 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। और चार लोग घायल हो गए थे। घटना से आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने पांच नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।