{"_id":"5b58c4994f1c1b4a748b6e7e","slug":"153254414810-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने वाले चार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित घनश्याम दूबे पुत्र वंशराज ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पट्टीदार बजरंगबली दुबे से भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार की शाम इसी रंजिश को लेकर बजरंगबली व शोभनाथ दुबे, काशी दुबे व उसके पुत्र शैलेंद्र दुबे ने खेत के पास देखकर गाली-गलौज करते हुए दौड़ा लिए। पीड़ित जान बचाकर घर की तरफ भागा। जहां घर के पास पकड़कर उसकी लाठी डंडे से पिटाई करके घायल कर दिया। जाते समय जमीन न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हो गए हैं।