{"_id":"5b5773054f1c1b50748b6f63","slug":"15324577284-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा घायल
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के पास सोमवार की आधी रात को सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर निवासी पिंटू गौतम (30) और शिवदास गुप्ता(27) सोमवार की रात कहीं से बाइक से घर लौट रहे थे। रात बारह बजे वे जपटापुर बाजार के पास पहुंचे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। चालक पिंटू गौतम की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा शिवदास गुप्ता घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन