{"_id":"5b4a42794f1c1b36748b4bb1","slug":"15315933359-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
कल्याणपुर गांव निवासी हरिवंश यादव एवं कमलेश यादव के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में चल रहा है, जिसमें न्यायालय से स्टे है। बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक पक्ष विवादित भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करने लगा। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसे कब्जा करने वाले पक्ष ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इसी बीच किसी ने मारपीट की सूचना 100 पुलिस को दी। एक पक्ष के हरिवंश यादव (45), गिरिजा देवी (60) और धर्मेंद्र यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग आनन-फानन में घायलों को प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में घायल पक्ष के भरत यादव की तरफ से चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शौच करने गई किशोरी को युवक ने पीटा
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कबीपुर कला गांव निवासी गंबाली चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री बुधवार की सुबह गांव के बाहर खेत में शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे खेत में शौच न करने के लिए मना किया। इसे लेकर किशोरी से उसकी कहासुनी होने लगी। युवक ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। किशोरी ने घर आकर परिवार के लोगों को घटना के संबंध बताया। परिजनों ने उसका उपचार प्राइवेट चिकित्सक से कराया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं आई है और न ही किसी ने कोई तहरीर दी है। यदि तहरीर मिली तो मामले की छानबीन करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।