{"_id":"5b479bac4f1c1b97468b61ac","slug":"153141956219-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के धीरदास पुल के समीप गुरुवार की सुबह चिलबिल के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे अधेड़ का शव लटकता पाया गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
सुजानगंज-बदलापुर मार्ग पर सई नदी पर बने धीरदास पुल के पास सड़क से करीब सौ मीटर दूर बगीचे में सुबह करीब सात बजे गांव के लोग पहुंचे तो वहां करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे पर लटकता देख शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन यहां मौजूद करीब दो सौ की भीड़ में से कोई पहचान नहीं कर सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। करीब 55 वर्षीय व्यक्ति सफेद कुर्ता और पायजामा पहना था। उसका शव सफेद रंग की नायलान की रस्सी के सहारे लटक रहा था और चप्पल जमीन पर पड़ा था।