फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बदमाशों ने युवक की पिटाई कर 10 हजार रुपये लूटे

बदमाशों ने युवक की पिटाई कर 10 हजार रुपये लूटे

Tue, 10 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नेतानगर नहर पुलिया के पास रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने राड से हमलाकर दो सगे भाइयों को घायल कर दिया और उनके पास से दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी दिनेश कुमार बिंद ने की पत्नी का मछलीशहर कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में आपरेशन से प्रसव हुआ है। अस्पताल में आपरेशन का पैसा जमा करने के लिए दिनेश ने बैंक से रुपये निकाला था। लेकिन शाम तक अस्पताल में पैसा जमा नहीं कर सका। रात में वह अपने छोटे भाई पर्वत कुमार बिंद के साथ साइकल से घर जा रहा था। दोनों मछलीशहर जंघई मार्ग पर नगर से दो किमी दूर नेतानगर के पास नहर की पुलिया पर पहुंचे थे कि पीछे से एक ही बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और एक बदमाश ने साइकल के पीछे बैठे दिनेश के सिर पर रॉड से वार कर दिया। दोनों साइकल समेत गड्ढे में गिर पड़े। बदमाशों ने दिनेश की जेब से दस हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। दोनों भाई वहां से किसी तरह रात में कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस पीड़ित का इलाज करवाकर घर भेज दी। पुलिस केस दर्ज किए बिना ही घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed