फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   क्षेत्र प्रमुख और भतीजे में मारपीट, केस दर्ज

क्षेत्र प्रमुख और भतीजे में मारपीट, केस दर्ज

Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर-इलाहबाद मार्ग पर गोसाईगंज बाजार के पास रविवार को सिकरारा ब्लाक प्रमुख और उनके भतीजे केे बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।

गोसाईगंज बाजार में सुबह दस बजे के करीब स्कार्पियो और टाटा सफारी सवार लोगों में कहासुनी होने लगी उसके बाद दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हुई। दोनों ही पक्ष मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे। अभय यादव ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि गोसाईगंज के समीप बंद पेट्रोल पंप के सामने उनके चाचा सिकरारा के ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव ने अपने पुत्र इंद्र कुमार के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। दूसरी तरफ से चमन यादव की तहरीर पर पुलिस ने लाल साहब, अभय यादव व राजेश यादव के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed