{"_id":"5b294ba94f1c1bf36e8b8ca8","slug":"152943300315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कल्याण समिति ने किशोरी को बाल वधू बनने से बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल कल्याण समिति ने किशोरी को बाल वधू बनने से बचाया
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अनिल यादव अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि मुरादगंज करौती क्षेत्र में समिति ने एक किशोरी को बाल वधू बनने से बचा लिया। उन्होंने बताया कि 15 जून को जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन वाराणसी द्वारा समिति को बताया गया कि उक्त क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी लगभग 14 वर्षीया पुत्री का विवाह कर रहा है। इस पर समिति ने बाल संरक्षण अधिकारी को मौका मुवायना के लिए भेजा जहां पहुंचकर उन्होंने बताया कि बाल विवाह किया जा रहा है। विवाह 18 जून को है। बाल विवाह रोकने हेतु समिति के अध्यक्ष अनिल यादव, सदस्य डा. सुभाष चन्द्र मिश्र, आनन्द प्रेमधन सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंचे। लड़की के मां-बाप को बाल विवाह से होने वाली हानियों के विषय में बताया गया।
विज्ञापन