फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बदमाश मस्त, पुलिस वसूली में व्यस्त

बदमाश मस्त, पुलिस वसूली में व्यस्त

Thu, 07 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अपराधी बेकाबू हो गए हैं। पुलिस का उन पर कोई नियंत्रण नहीं है। रोजाना लूट, हत्या, छिनैती, रंगदारी मांगने, महिलाओं पर अत्याचार के मामले हो रहे हैं और पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय मामले को छुपाने में लग जा रही है। सांसद रामचरित्र निषाद भी मानते हैं कि जिले की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
बरसठी थाने के भदरांव गांव में मंगलवार को एक महिला को दबंगों ने पेड़ से बांध कर पीटा। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और रात में हंी छोड़ दिया।बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने सड़क जाम की तैयारी की तो पुलिस ने एक आरोपी महिला को दोबारा हिरासत लेकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने इसी तरह की लीपापोती की कोशिश सिकरारा थाने के बांकी गांव में एक महिला को पीटने और लोहे की राड से दागने के मामले में भी की गई। पुलिस ने पीड़ित को यह कहकर थाने से लौटा दिया कि दूसरे पत्र की ओर से तहरीर आने पर दोनों तरफ से रिपोर्ट लिखी जाएगी। दबाव बनने पर एनसीआर दर्ज की गई और बाद में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के इसी टालमटोल वाले रवैए के चलते अपराधी बेकाबू हैं। हालत है कि सोमवार को बाइक सवार बदमाश जिले भर में लूटपाट करते रहे और पुलिस तमाशबीन बनी रही। इस दिन गौराबादशाहपुर के सकरा गांव में कारोबारी भुवाल चौरसिया, केराकत के बहड़ा में फाइनेंसकर्मी अजय पटेल, पट्टी राजाबाजार में सराफ अजीत सोनी, बदलापुर के इंदिरा चौक पर छात्र से लूटपाट हुई।
विज्ञापन

अपराधियों पर काबू पाना तो दूर खुद पुलिस के कई अधिकारियों पर लोगों का उत्पीड़न करने और वसूली करने का आरोप लगा है। पिछले दिनों एक दरोगा को रिश्वत लेते पकड़ा गया था। शाहगंज क्षेत्र के सबरहद रसूलपुर गांव निवासी जन कल्याण सेवा संस्था के अध्यक्ष अफजल खान ने कोतवाली पुलिस पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत मुख्यमंत्री तक से की है। शिकायत की जांच चल रही है। सबरहद गांव निवासी जमीरुद्दीन ने एक लाख रुपये न देने पर पेट्रोल पम्प पर खड़ी उसकी दो ट्रकों को सीज करने व वाहन स्वामी पर गो-तस्करी व गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई। इस मामले में न्यायालय ने कोतवाल के खिलाफ सीबीसीआईडी जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है। लोगों का शोषण हो रहा है। पुलिस धन उगाही में मस्त है। थानों पर फरियादियों की सुनवाई नहीं हो रही है। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। थाने से लेकर अधिकारियों के दफ्तर तक दलाल हावी हो गए है। इससे सरकार की बदनामी हो रही है। इससे पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

रामचरित्र निषाद
सांसद मछलीशहर

अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की कुंडली तैयार की जा रही है। शाहगंज के मामले में सीओ को जांच सौंपी गई है। बरसठी के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
केके चौधरी
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed