फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अलग अलग सड़क हादसों में दंपती समेत चार घायल

अलग अलग सड़क हादसों में दंपती समेत चार घायल

Thu, 07 Jun 2018 12:55 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में हुए अलग अलग सड़क हादसों में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी शनि (22) चोरारी गांव से अरपने रिश्तेदार के यहां से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। वह मेजा गांव के पास पहुंचा था तभी मछलीशहर की ओर से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार बिहार प्रांत के शासाराम निवासी जुगल किशोर (60) मखाना का व्यवसायी है। वह शाहगंज के पुरानी बाजार में किराए पर रहता है। बुधवार की सुबह वह साइकिल से नई सब्जी मण्डी की तरफ जा रहा था। भादी चुंगी के समीप पहुंचा था कि पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। उसे राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहबगंज निवासी राजेश सोनी (43) व पत्नी शालिनी सोनी (38) कार में सवार होकर रामापुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सटवा गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए पीएचसी मुंगराबादशाहपुर ले आए । जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed