फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कोटेदार व उसकी पत्नी को पीटा

कोटेदार व उसकी पत्नी को पीटा

Fri, 18 May 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के कोटेदार ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। जिसमें राशन वितरण के दौरान गांव के ही कुछ लोगों पर मारने पीटने व 2500 नगद सहित सात कुंतल अनाज उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। डेहरी गांव निवासी दिलशाद के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान है। उसके मुताबिक गुरुवार को वह राशनकार्ड धारकों की कतार लगवाकर राशन वितरण कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग पहुंचे और राशन की मांग करने लगे। उनको कतार में लगने से मना किया। जिस पर वे लोग लाठी डंडे से हमको और हमारी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही 2500 नकद सहित सात कुंतल अनाज भी उठा ले गए।इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है,जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed