फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रेमिका को जलाने के मामले में नहीं दी तहरीर

प्रेमिका को जलाने के मामले में नहीं दी तहरीर

Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी द्वारा प्रेमिका पर मिट्टी का तेल छिड़क लगाई गई आग से प्रेमिका गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीन दिन बाद भी पीड़ित पक्ष ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि खाना बनाते समय युवती झुलस गई थी। युवती का पड़ोस के युवक से कई महीनों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। बुधवार की दोपहर किसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसी रात प्रेमी छत के रास्ते आँगन में उतर सो रही प्रेमिका पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। शोरगुल सुन बीच बचाव करने आयी उसकी दादी भी मामूली रूप से झुलस गई। चिकित्सालय में उपचार के दौरान अपने बयान में युवती ने प्रेमी पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसके पक्ष से थाने में किसी ने भी तहरीर नहीं दिया है। उधर पुलिस मामले को दुर्घटना मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed