फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी संदिग्ध परिस्थियों में झुलसी

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी संदिग्ध परिस्थियों में झुलसी

Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर/ घनश्यामपुर । सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक किशोरी गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने दस माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया है। गुरुवार की रात किशोरी के झुलसने की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और बदलापुर पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश दी लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।

बदलापुर में एक किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वह आग का गोला बन चुकी थी। किसी तरह लोगों ने आग बुझाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दस माह पूर्व किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ कस्बे के तीन युवकों ने डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गयी थी। पुलिस ने बदलापुर कस्बा निवासी जोगेंद्र निगम, पांडेय निगम व मनोज निगम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। बाद मेंकिशोरी का गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। वे खुलेआम घुमते रहे। उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। पीड़ित किशोरी को लेकर उसकी मां न्याय की खातिर दर दर भटकती रही। किशोरी के झुलसने के बाद पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में आरोपियों के घर दबिश दी जाने लगी। मगर कोई पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं। स्थानीय पुलिस मामले में ढिलाई बरती है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed