{"_id":"5adcd8824f1c1b330a8b5fe0","slug":"15244227872-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में मारपीट, छह घायल
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूं। इस्मइला गांव में शनिवार को देर रात बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। शनिवार की देर रात दारा भाट व नीलम के परिवार के बीच बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने नीलम के घर पर चढ़ आए और लाठी डंडा और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। पथराव से करीना (16) की आंख में गंभीर चोट आई है। इनके अलावा तबस्सुम (30), रवीना (28), अली हसन (22) सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने पथराव होता देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अरविंद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन