फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तमंचे पर डिस्को गीत पर डांस को लेकर आपस में भिड़े बराती

तमंचे पर डिस्को गीत पर डांस को लेकर आपस में भिड़े बराती

Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। आरकेस्ट्रा में तमंचे पर डिस्को के गीत को लेकर बारातियों के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए जिसमें हुई मारपीट कई लोग चाटिल हो गए। मीरगंज थाना क्षेत्र के किसुनदासपुर गांव में शुक्रवार को मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपालपुर गांव से बारात आयी थी। बाराती खाना खाने के बाद आरकेस्ट्रा का कार्यक्रम देख रहे थे। कुछ बाराती नशे मे धुत थे। इसी बीच कुछ लोग तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस की फरमाइश की तो बारातियों में से ही कुछ लोगों ने दूसरे गीत की फरमाइश कर दी। इसी बात को लेकर वे आपस में ही भिड़ गए। मारपीट में दस से अधिक लोगों को चोट आई। पुलिस ने तहरीर देने की बात कही तो कोई तहरीर देने के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed