फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ्रेमिका से मिलने गए युवक की चाकू घोंपकर हत्या

्रेमिका से मिलने गए युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Sun, 22 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में शुक्रवार की रात प्रेमिका से मिलने गए युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

करौंदी गांव निवासी अतारू राजभर का बेटा विकास राजभर (21) शुक्रवार की शाम को गेहूं की कटाई कर घर आया। शाम को नहाने के बाद खाना खाया फिर सो गया। रात में करीब एक बजे परिवार के किसी सदस्य की नींद खुली तो देखा विकास विस्तर पर नहीं था। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हो गई। परिवार के लोग उसे खोजते हुए घर से करीब पचास मीटर दूर पहुंचे थे तभी रास्ते में विकास का लहूलुहान शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर रात में ही भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि विकास के सीने पर चाकू से कई वार किए गए थे। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही योगेंद्र समेत नामजद तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा था। यह बात लड़की के परिवार के लोगों को पता चल गई थी। करीब आधी रात को वह अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जहां घात लगाए लोगों ने उसे पकड़ लिया और चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed