{"_id":"5ad4f2424f1c1b9f098b4e89","slug":"152390509317-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकर फेंकी गई महिला की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकर फेंकी गई महिला की लाश मिलने से सनसनी
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इकरामगंज गांव के पास सड़क किनारे खेत में सोमवार को सुबह हत्या कर फेंकी गई महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी 32 वर्षीय महिला की लाश की पहचान नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के गले में काला निशान पड़ा था। उसके मुहं, नाक और आंख से रक्तस्राव हो रहा था।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के इमरानगंज गांव के लोग सुबह खेत की तरफ गए तो नहर से होकर मुख्यमार्ग को जोडने वाली सड़क किनारे खेत में कंबल में लिपटा महिला का शव देखा। लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीओ केराकत दिग्विजय सिंह व कोतवाल केराकत शशिभूषण राय भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। करीब 32 वर्षीय महिला के गले में काले रंग का दुपट्टा कसा हुआ था। लाश कोम बेडशीट में लपेट कर कम्बल में बांधकर फेंका गया था। महिला सूट पहने हुए थी और मुंह आंख और नाक से रक्तस्राव हुआ था। गले में काले रंग का गहरा निशान था जिससे अनुमान लगाया जा रहा कि गला गसकर उसकी हत्या की गई है। आस पास के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि देर रात में एक कार इसी स्थान पर आकर रुकी थी फिर कुछ ही देर में मुख्य मार्ग की तरफ चली गई। अनुमान लगाया जा रहा कि लाश को कार से लाकर यहां फेंका गया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान पति अतीकुर्रहमान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।