फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, पति के खिलाफ केस

फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, पति के खिलाफ केस

Tue, 10 Apr 2018 12:31 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर केवटली गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को सुबह कमरे में उसका शव फंदे पर लटकता पाया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक रमेश सरोज की पत्नी सुनीता (35) सुबह अपने कमरे से देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। उसके कमरे में देखा गया तो साड़ी के फंदे पर उसकी लाश लटक रही थी। सूचना पर मायके से भी लोग पहुंच गए। सुनीता का पति रमेश मुंबई में रहता है। उसकी शादी वर्ष 2001 में हुई थी। सुनीता चार बच्चों की मां थी। मृतका के पिता मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया निवासी गंगादीन सरोज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंगादीन की तहरीर पर पुलिस ने सुनीता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उत्पीडन से आजिज आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed