फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसे में स्कूल प्रबंधक की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में स्कूल प्रबंधक की मौत, तीन घायल

Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के शेखूपुर मोड़ के पास सोमवार की रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक स्कूल के प्रबंधक की मौत हो गई जबकि शाहगंज और मछलीशहर में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार महर्षि दयानंद सरस्वती बालिका इंटर कालेज मनेछा बादशाही के प्रबंधक एवं मनेछा शेखूपुर निवासी शिवकुमार यादव सोमवार की रात अपने विद्यालय से होकर बाइक से घर जा रहे थे। रात दस बजे वह खेतासराय जौनपुर मार्ग पर शेखूूपूर मोड़ के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही कार ने ब्राइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही कार खाई में पलट गई। इससे बाइक सवार शिवकुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि कार छोड़ कर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर निकलवाया तो उसमें कोई नहीं था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही रात में ही परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी छेदीलाल (55) अपने भतीजे मिथिलेश (22) पुत्र बांकेलाल के साथ बाइक से मंगलवार की भोर में शाहगंज आ रहे थे। गांव के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे तभी पीछे से आए डंफर की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार इलाहाबाद जिले के सरायममरेज गांव निवासी संजय यादव( 30) पुत्र विजय यादव सोमवार मछलीशहर आए थे। देर शाम को वह बाइक से घर लौट रहे थे। बंधवा बाजार के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनके कराहने की आवाज सुनकर अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed