{"_id":"5ac3cfa84f1c1ba8618b533f","slug":"152278212513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार को पड़ोस के गांव में स्थित अपने मौसा के घर जाने के लिए निकली थी। किशोरी रास्ते में थी तभी गांव के ही दो युवक उसे मौसा के घर तक छोडने के बहाने बाइक पर बैठा लिए और सून सान स्थान पर गेहूं के खेत में लेजाकर उसेक साथ सामूहिक दुष्कर्म किए। किशोरी रातभर खेत में बेसुध पड़ी थी। सुुबह गांव के लोग खेत की ओर निकले तो किशोरी को इस हाल में देख शोर मच गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। इलाज के बाद उसे होश आया तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। सोमवार को परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और दोनों आरोपी युवकों के नामजद तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार रामवृक्ष बिंद (40) चार बच्चों का पिता है जबकि उसका साथी रवींद्र (25) वर्ष का है।