फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मां की ममता शर्मसार, पुत्री को फेंक दी झुरमुट में

मां की ममता शर्मसार, पुत्री को फेंक दी झुरमुट में

Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने ऐसा कदम उठाया जिससे मां की ममता ही शर्मसार हो गई। उसने छह माह की पुत्री को ले जाकर झुरमुट में फेंक दिया और घर चली आई। संयोग ही था कि बच्ची को एक अन्य महिला अपने घर लाई और पालन-पोषण करने लगी। शाम को मां की ममता जागी तो वह उस महिला के घर जाकर बच्ची को लौटाने की जिद करने लगी। इस मुद्दे पर पंचायत के बाद उसे बच्ची को सौंपा गया।

पंवारा थाना के एक गांव की महिला अपने मायके मे पति से अनबन के बाद रह रही थी। पति उसको साथ नहीं रखना चाहता था। इसी बीच महिला ने गांव एक युवक पर आरोप भी लगाया जिसमें युवक जेल में भी निरूद्घ है। इसी से महिला काफी क्षुब्ध थी। इधर मायके में भी अनबन चल रहा था। शनिवार शाम को महिला मीरगंज थाना के एक गांव में अपनी छह माह की बच्ची को दोपहर में फेंक कर घर चली गई। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर एक अन्य महिला बच्ची को लेकर घर आ गई और अपने पास रखकर उसका पालन पोषण करने लगी। देर शाम होते ही महिला को बच्ची की ममता सताने लगी तो वह भाग कर उसी स्थान पर पहुंच गई। बच्ची को गायब देख रोने व चिल्लाने लगी। तभी एक व्यक्ति ने बताया कि बच्ची को रिंकु मुसहर की पत्नी ले गई। वह उनके घर पहुंचकर अपनी बच्ची को मांगने लगी तो महिला नाराज हो गई। दोनों में कहासुनी के बाद लोग जुट गए। लोगों ने पंचायत कर महिला को बच्ची वापस दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed