{"_id":"5ac27f1a4f1c1bee618b5296","slug":"15226959662-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ गैंगरेप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ गैंगरेप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपने मौसा के घर जा रही किशोरी को रास्ते में अगवा कर दो युवकों ने गेहूं के खेत में बलात्कार किया। बेहोश होने पर उसे छोड़कर फरार हो गए। किशोरी सारी रात खेत में तड़पती और कराहती रही। सुबह खेत में बेहोशी की हालत में मिली। घटना 31 मार्च की है। परिवार वालों ने उसी दिन पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी रही। अब दो युवकों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है।
थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी 31 मार्च को शाम साढ़े छह बजे बगल के गांव बुढूपुर अपने मौसा के घर जा रही थी। रास्ते में उसी गांव के दो युवक बाइक से आए और उसे छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। दोनों उसे गेहूं के खेत में ले गए और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर वह उसे मरा जानकर छोड़कर फरार हो गए। किशोरी जब अपने मौसा के यहां नहीं पहुंची तो परिवार वाले चिंतित हुए और खोजबीन करने लगे। सुबह किसी ने बताया कि बताया कि गांव के ही दो युवकों के साथ उसे बाइक से जाते देखा गया है। परिवार वाले खोजते गेहूं के खेत में पहुंचे तो किशोरी वहां बेहोशी की हालत में मिली। उसे लेकर अस्पताल गए जहां इलाज कराने कराया। किशोरी ने राम कहानी बताई तो परिवार वालों ने पुलिस चौकी सरायमोहद्वीनपुर को सूचना दी मगर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जब पुलिस ने कुछ नहीं किया तो परिजन दो अप्रैल थाने पहुंचे और तहरीर दी। साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दबाव बनाया। तब जाकर पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।