{"_id":"5a8c78454f1c1ba3268bb517","slug":"15191554846-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने के आरोप में पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मारने के आरोप में पांच के खिलाफ केस
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में सोमवार की रात युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गोली से घायल युवक के भाई सिकन्दर आलम की तहरीर की है।
सिकंदर आलम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके भाई नैयर आलम सऊदी अरब में रहते हैं। मौजूदा समय में वह गांव आए हैं। उन्होंने अपने गावं के हनीफ उर्फ मुन्ना और जफराबाद के बाबूपुर निवासी सुल्तान को बतौर कर्ज 40 लाख रुपये दिए हैं। सोमवार की रात वह रुपये वापस लेने के लिए उनसे तगादा कर चारपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। वह घर से कुछ दूर पहले ही मोड़ पर पहुंचे थे तभी उनपर प्राणघातक हमला किया गया। गोली उनके हाथ में लगी। जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। सिकन्दर की तहरीर पर पुलिस ने पाराकमाल गावं निवासी हनीफ उर्फ मुन्ना, जमीर उर्फ चुन्नू, फहीम तथा सुल्तान निवासी बाबूपुर थाना जफराबाद और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 147 148 149 307 341 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।